फ़िरदौस ख़ान
रमज़ान का मुक़द्दस महीना 2 मार्च से शुरू हो रहा है. पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक फैले हमारे विशाल देश में सहरी और इफ़्तार का वक़्त अलग-अलग है. रोज़ा भी औसत तक़रीबन चौदह घंटे का है.
देश की राजधानियों की बात करें, तो अमरावती में रोज़े की अवधि सबसे कम यानी 13 घंटे 49 मिनट है, जबकि बंगलुरु में सबसे ज़्यादा यानी 14 घंटे 05 मिनट है.
देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों और कुछ चुनिन्दा शहरों में सहरी और इफ़्तार का वक़्त इस प्रकार है-
सहरी इफ़्तार अवधि
अमरावती, आंध्र प्रदेश
5:25 6:24 13:49
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
4:21 5:17 13:56
दिसपुर, असम
4:29 5:24 13:55
पटना, बिहार
4:55 5:52 13:57
रायपुर, छत्तीसगढ़
5:08 6:07 13:59
पणजी, गोवा
5:40 6:43 14:03
गांधीनगर, गुजरात
5:45 6:43 13:58
चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब
5:28 6:23 13:55
शिमला, हिमाचल प्रदेश
5:26 6:21 13:55
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
5:29 6:24 13:55
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
5:34 6:29 13:55
जम्मू
5:27 6:20 13:53
रांची, झारखंड
4:56 5:54 13:58
बंगलुरु, कर्नाटक
5:24 6:29 14:05
तिरुवनंतपुरम, केरला
5:26 6:34 14:08
भोपाल
5:26 6:25 13:59
मुम्बई, महाराष्ट्र
5:44 6:45 14:01
इम्फाल, मणिपुर
4:20 5:17 13:57
शिलांग, मेघालय
4:28 5:25 13:57
ऐज़ौल, मिज़ोरम
4:25 5:23 13:55
कोहिमा, नागालैंड
4:19 5:16 13:57
भुवनेश्वर, ओडिशा
4:53 5:52 13:59
जयपुर, राजस्थान
5:32 6:29 13:57
गंगोट, सिक्किम
4:41 5:37 13:55
चेन्नई, तमिलनाडु
5:14 6:18 14:04
हैदराबाद, तेलंगाना
5:22 6:23 13:41
अगरतला, त्रिपुरा
4:31 5:29 13:58
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
5:12 6:08 13:56
देहरादून, उत्तराखंड
5:23 6:18 13:55
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4:42 5:41 13:59
दिल्ली
5:27 6:22 13:55
आज़ाद मार्केट, दिल्ली
5:28 6:22 13:54
ओखला दिल्ली
5:26 6:23 13:57
हिसार, हरियाणा
5:33 6:27 13:54
मेवात, हरियाणा
5:25 6:23 13:58
अहमदनगर, महाराष्ट्र
5:38 6:42 14:04
उस्मानाबाद, महाराष्ट्र
5:30 6:37 14:07
औरंगाबाद, महाराष्ट्र
5:16 6:44 14:20
पुणे, महाराष्ट्र
5:35 6:43 14:08
कोल्हापुर, महाराष्ट्र
5:29 6:43 14:14
सोलापुर, महाराष्ट्र
5:28 6:35 14:07
नादेड़, महाराष्ट्र
5:19 6:31 13:52
नासिक, महाराष्ट्र
5:36 6:43 14:07
धनबाद, झारखंड
4:45 5:54 14:09
अहमदाबाद, गुजरात
5:46 6:44 13:58
राजगढ़, मध्य प्रदेश
5:26 6:33 14:07
रमज़ान का मौसम
इस बार रमज़ान मार्च के महीने में आ रहा है, यानी मार्च में रमज़ान शुरू होगा और मार्च में ही ख़त्म हो जाएगा. भारत में मार्च का महीना गर्मी का होता है. मौसम विभाग के मुताबिक़ मार्च में राजधानी दिल्ली का औसत तापमान 20°C से 33°C के बीच रहने की उम्मीद है. इस माह में कुछ दिन बादल छाये रहेंगे और दो दिन बारिश होने की भी संभावना है.
देश के पहाड़ी इलाक़ों में ठंड बनी रहेगी. श्रीनगर में मार्च में बहुत ठंड रहेगी. यहाँ औसत तापमान 1°C से 13°C के बीच रहने की उम्मीद है. इस माह 8से 15दिन बारिश होने की संभावना है. यहाँ कुछ दिन बर्फ़बारी भी हो सकती है.
जम्मू में मार्च का औसत तापमान 15°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है. इस माह 3से 8दिन बारिश होने की संभावना है.
शिमला में भी मार्च का मौसम बहुत ठंडा रहेगा. यहाँ औसत तापमान 8°C से 23°C के बीच रहने की उम्मीद है. इस माह 8से 15दिन बारिश होने की संभावना है.
ईटानगर में मार्च का औसत तापमान 15°C से 26°C के बीच रहने की उम्मीद है. यहाँ भी 8से 15दिन बारिश होने की संभावना है. कुल मिलाकर इन इलाक़ों का मौसम सुहावना बना रहेगा.
बदलते मौसम में सावधानी बरतें
बदलते हुए मौसम में सेहत पर बुरा असर पड़ता है. फ़िलहाल मौसम बदल रहा है. दिन, सर्दी से गर्मी की तरफ़ जा रहे हैं. शरीर ख़ुद को मौसम के हिसाब से ढालता है. अगर गर्मी महसूस हो, तो एकदम ठंडक में न जाएं.
ज़रा सी गर्मी लगने पर तुरंत पंखें न खोलें. अगर धूप में हों, तो छाया में आ जाएं, क्योंकि ज़रा सी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बदलते हुए मौसम में खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. ऐसे मौसम में बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों का ख़ास ख़्याल रखना चाहिए. सर्दी वाले इलाक़ों में ठंडी चीज़ों से परहेज़ करना बेहतर रहेगा.