12वीं की छात्रा काम्या ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर बनीं सबसे यंगेस्ट माउंटेनियर

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 30-12-2024
Mumbai Navy School's Class 12 girl conquers seven highest peaks in the world
Mumbai Navy School's Class 12 girl conquers seven highest peaks in the world

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 
 
मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है.
 
17 वर्षीय इस साहसी ने अफ्रीका (माउंट किलिमंजारो), यूरोप (माउंट एल्ब्रस), ऑस्ट्रेलिया (माउंट कोसियसज़को), दक्षिण अमेरिका (माउंट एकॉनकागुआ), उत्तरी अमेरिका (माउंट डेनाली), एशिया (माउंट एवरेस्ट) पर विजय प्राप्त की है और अंटार्कटिका में वर्तमान चढ़ाई पूरी की है.
 
भारतीय नौसेना ने कहा कि युवा एवरेस्टर अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली मानक समयानुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका के शिखर पर पहुंची और सेवन समिट चैलेंज को पूरा किया.
 
भारतीय नौसेना ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को बधाई दी.
 
अपने आधिकारिक हैंडल X पर स्पोक्सपर्सननेवी ने पोस्ट किया, “@IN_NCS मुंबई की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है.”
 
इस पोस्ट में लिखा गया, “भारतीय नौसेना काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई देती है.”